छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय राज्य स्तरीय टीम चयन के लिए प्रतियोगिता 8 से 12 जनवरी तक मैसूर में

रायपुर : राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय राज्य स्तरीय टीम चयन के लिए प्रतियोगिता 8 से 12 जनवरी तक मैसूर में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय खेल महोत्सव 2023-24 का आयोजन मैसूर (कर्नाटक) में 8 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होना है। राष्ट्रीय खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्य स्तरीय टीम के चयन के लिए प्रतियोगिता शुरू होने के साथ ही खिलाड़ियों का चयन भी प्रारंभ हो गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल महोत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयुक्त एवं पदेन सचिव छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति श्रीमती शम्मी आबिदी ने राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय खेल महोत्सव के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार 10 खेल विधाओं-तीरंदाजी, एथलेटिक्स, योगा, बास्केटबाल, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबडडी, खो-खो एवं वॉलीवाल में प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स एवं योगा में व्यक्तिगत खेल स्पर्द्धा, जबकि शेष खेलों में समूह स्पर्द्धा आयोजित होगी। राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता 13 दिसम्बर से शुरू हो चुकी है, जो 16 दिसम्बर तक होंगी। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 13 दिसम्बर को योगा की प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया, जबकि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 14 दिसम्बर को व्हालीबॉल, खो-खो एवं तीरंदाजी की प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
रायपुर में 13 दिसम्बर को व्यक्तिगत खेल स्पर्धा अंतर्गत योगा की चयन प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई। अंडर-14 बालिका वर्ग में दंतेवाड़ा जिले की कुमारी रानीराना ने प्रथम स्थान, सरगुजा जिले की कुमारी आंकाक्षा ने द्वितीय और कुमारी उर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के महेन्द्र ने प्रथम स्थान, महासमुंद जिले के प्रमोद ने द्वितीय और सरगुजा जिले के दिवास भोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में महासमुंद जिले की कुमार मनीशा ने प्रथम, कुमारी डॉली ने द्वितीय और कुमारी दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु के बालक वर्ग में महासमुंद जिले के विनय ने प्रथम, सरगुजा जिले के यशवंत ने द्वितीय और बस्तर जिले के हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
व्हालीबॉल, खो-खो एवं तीरंदाजी की फाईनल टीम का हुआ चयन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आज रायपुर में समूह खेल स्पर्द्धा अंतर्गत व्हालीबॉल की चयन प्रतियोगिता अंतर्गत प्रदेश के एकलव्य आवासीय विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के मध्य मैच करवाए गए और उत्कृष्ट 15-15 विद्यार्थियों का चयन कर फाईनल टीम बनाई गई। खो-खो की चयन प्रतियोगिता अंतर्गत भी प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों से आए विद्यार्थियों मंे से बालक एवं बालिका की टीम का चयन किया गया। इसी प्रकार तीरंदाजी की प्रतियोगिता एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में आयोजित की गई इनमे से उत्कृष्ट बालक एवं कन्या प्रतिभागियों का चयन किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिवस 15 दिसम्बर को फुटबाल एवं एथलेटिक्स की चयन प्रतियोगिता आयोजित की जायेेगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!