Advertisement

बस्तर फाइटर के जवान को नक्सलियों ने किया रिहा…हफ्तेभर पहले किया था अपहरण

 आरक्षक शंकर कुडियम एरमनार गांव का निवासी है, कुछ महीने पहले शंकर का बस्तर बटालियन की भर्ती में चयनित हुआ है. शंकर 27 और 28 सितंबर से अनुपस्थित था. 29 सितंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी गांव से नक्सलियों ने जवान का अपहरण किया था.

परिजनों और सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से अपील की थी कि हमारे आदिवासी समाज का गरीब व बेरोजगार युवक अपने परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए परिवार का पालन- पोषण के लिए फोर्स की नौकरी में गया है. यदि नक्सलियों के पास शंकर है तो उन्हें तत्काल रिहा करें.