राज्य

अनियंत्रित होकर सड़क से दूर 10 फीट गड्ढे में जा गिरी पिकअप, 7 घायल

अनियंत्रित होकर सड़क से दूर 10 फीट गड्ढे में जा गिरी पिकअप, 7 घायल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गिरिडीह : बिहार से मवेशी खरीदकर झारखण्ड लौट रहे किसानों का पिकअप वाहन सड़क से 10 फिट दूर गड्ढे में जा पलटा। दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि वाहन में लोड मवेशी भी चोटिल है। घटना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक की है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के कुछ किसान दुधारू गाय खरीदने के लिए बिहार राज्य के छपरा गए थे। मवेशी खरीदने के बाद वे लोग एक पिकअप वाहन में गाय और बछड़ा समेत चार मवेशियों को लोड कर खुद भी उसी वाहन में सवार होकर लौट रहे थे। इसी बीच वापसी के दौरान शनिवार की सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट दूर गड्ढे में जा पलटी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ये हुए घायल

घायलों में देवरी के ढेंगाडीह के रहने वाले अजय कुमार राणा पिता सहदेव राणा, भरत वर्मा पिता मिश्री वर्मा, राजेश वर्मा पिता देवनंदन वर्मा, नीरज वर्मा पिता अक्ला वर्मा, श्याम बाबू पिता स्व। हरिलाल राय, कृष्णा वर्मा पिता रामलाल वर्मा और प्रभा राणा पिता स्वर्गीय नेम राणा शामिल है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!