छत्तीसगढ़मुंगेलीराज्य

जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली में ऑनलाईन चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता सम्पन्न

मुंगेली10 जून 2021

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 31 मई 2021 को ’’विश्व तंबाकू निषेध दिवस’’ मनाया गया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 का प्रभावी क्रियान्वयन एवं तम्बाकू के सेवन होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली में ऑनलाईन चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.डी.तेदवें ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में यामिनी देवांगन ने प्रथम, अदिति वेंताल ने द्वितीय और हिमांशी देवांगन ने तृतीय पुरूस्कार, स्लोगन प्रतियोगिता में संजना गुप्ता ने प्रथम एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन कोशले प्रथम, वशुधरा कोशले ने द्वितीय और प्रतीक डहरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रतीत चिन्ह और पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. कमलेश कुमार खैरवार, आरएमएनसीएच$ए सलाहकार डॉ. सोनाली मेश्राम और जिला लेखा-प्रबंधक श्रीमती कल्याणी पटेल उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!