Advertisement

अंबिकापुर: नगर निगम व खाद्य विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, 19 प्रतिष्ठानों पर ₹3.10 लाख का जुर्माना

अंबिकापुर: नगर निगम व खाद्य विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, 19 प्रतिष्ठानों पर ₹3.10 लाख का जुर्माना

अंबिकापुर में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर नगर निगम और खाद्य विभाग पर सवाल। 19 प्रतिष्ठानों के अवमानक नमूनों पर ₹3.10 लाख का जुर्माना, नागरिकों ने कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की।


अंबिकापुर, 12 सितम्बर 2025। अंबिकापुर नगर निगम और खाद्य विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में मिलावटखोरी और मानकहीन खाद्य सामग्री की रोकथाम को लेकर विभागों की लापरवाही उजागर हुई है। हाल ही में सरगुजा जिले के 19 खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया था, जिनमें अवमानक और मिथ्याछाप उत्पाद पाए गए। इसके आधार पर ₹3 लाख 10 हजार का अर्थदंड लगाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल जुर्माना लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। मिलावटखोरों पर लगातार निगरानी, लाइसेंस रद्द करने और कड़ी कार्रवाई जैसे ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। लोगों ने नगर निगम और खाद्य विभाग से पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

जुर्माना झेलने वाले कुछ प्रमुख प्रतिष्ठान:

  • पंचशील स्वीट्स, देवीगंज रोड, अंबिकापुर – ₹45,000

  • एसबी बाजार, बनारस रोड, अंबिकापुर – ₹35,000

  • महामाया फूड एंड ग्रेन्स, भिट्ठीकला – ₹25,000

  • आयुषी स्वीट्स, गांधी नगर, अंबिकापुर – ₹25,000

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि, बार-बार ऐसे मामले सामने आना विभागों की सुस्ती और निगरानी तंत्र की कमजोरियों को उजागर करता है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47