Advertisement

नेशनल हाईवे में 03 घंटा से लगी जाम दोनो तरफ सैकडो वाहनाें की काफिला झमाझम बारिश के बीच राहगीर हो रहे है परेशान

सडक निर्माण के बाद साईड में मुरम के जगह मिटटी डाल देने से फंसा ट्रक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी जाम में फंसे

मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी मार्ग में इन दिनाें सडक निर्माण कार्य जारी है, साथ ही सडक निर्माण के सडक के पटरियों में मुरम बिछाकर उसमें रोलर चलाना है लेकिन संबधित जिम्मेदारों द्वारा सडक के पटरी में मुरम के स्थान पर मिटटी डाल देने से और इन दिनाें हो रही झमाझम बारिश के कारण यह मिटटी ददल युक्त हो जाने के कारण आज रविवार को शाम 05 बजे के आसपास एक मालवाह ट्रक दुसरे ट्रक को साईड देने के लिए जैसे ही पटरी में चक्का उतार दोनो ट्रक फंस गये, सिंगल मार्ग होने के कारण लगभग 03 घंटे से सैकडों वाहन फंसे हुए है, और दोनो तरफ वाहनाें की काफिला लगा हुआ है, कई प्राईवेट में कार में छोटे छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे है वे झमाझम बारिश के बीच बेहद परेशान है क्योकि जंगल के भीतर गाड़ियों की काफिला लग जाने से न तो कोई वाहन आगे जा रहा है और न ही कोई वाहन पीछे जा रहा है, जिसके कारण सैकडों यात्रीगण बेहद परेशान है, उपर से झमाझम बारिश हो रही है,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

क्षेत्र के दौरे से लौट रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष व एकिकृत आदिवासी विकास परियोजना के अध्यक्ष संजय नेताम भी इस जाम में फंसे हुए है, संजय नेताम ने इस तश्वीर को हमें उपलब्ध कराई है साथ ही उन्होने बताया कि सडक में जाम लगाने की जानकारी उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को दिया गया है,

जेसीबी वाहन की व्यवस्था कर फंसे हुए ट्रक को हटाकर आवगमन प्रारंभ करने का प्रयास किया जा रहा है श्री नेताम ने कहा सडक निर्माण के साथ सडक के किनारे पटरी में मुरम डालकर रोलर से दबाना था लेकिन ठेकेदार द्वारा सिर्फ मिटटी डाल देने से बारिश में यह ददल हो गया है और वाहने फंस रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57