Ex Wife का Affair नागवार गुजरा तो अपनी ही बच्चियों को दे डाली दर्दनाक मौत, समुद्र की गहराई में मिला शव

पुलिस ने गुरुवार को समुद्र में 3,000 से अधिक फीट नीचे छह साल की ओलिविया का शव बरामद किया. जल्लाद पिता टॉमस गिमेनो ने बच्ची की हत्या करने के बाद उसकी लाश को स्पोर्ट्स बैग में पैक करके पानी में फेंक दिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पिता गायब है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मैड्रिड: स्पेन (Spain) से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जल्लाद पिता (Monster Father) ने अपनी दो बच्चियों को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि बच्चियों की मां और उसकी पूर्व पत्नी (Ex Wife) किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पिता गायब है. एक बच्ची की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है. इस मामले पर टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा है कि आरोपी पुरुष अपनी पूर्व पत्नी को ‘अमानवीय दर्द’ देना चाहता था, इसलिए उसने इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया.

टूट गई Mother की उम्मीद

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय आरोपी टॉमस गिमेनो (Tomas Gimeno) अपनी छह साल की बेटी ओलिविया और एक वर्षीय अन्ना को लेकर कुछ वक्त पहले गायब हो गया था. उसने अपनी पूर्व पत्नी Beatriz Zimmerman को मैसेज भेजकर कहा था कि अब वो अपनी बच्चियों को कभी नहीं देख पाएगी. पुलिस ने तीनों की तलाश में जमीन-आसमान एक कर दिया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. हालांकि, Beatriz को उम्मीद थी कि एक न एक दिन उन्हें अपनी बच्चियां जरूर मिल जाएंगी, लेकिन गुरुवार को उनकी यह उम्मीद टूट गई.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

Sports Bag में मिली लाश
पुलिस ने गुरुवार को समुद्र में 3,000 से अधिक फीट नीचे ओलिविया का शव बरामद किया. जल्लाद पिता गिमेनो ने बच्ची की हत्या करने के बाद उसकी लाश को स्पोर्ट्स बैग में पैक करके पानी में फेंक दिया था. पुलिस को दूसरी बच्ची की लाश नहीं मिली है, लेकिन उसे पूरा यकीन है कि आरोपी ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया होगा. अधिकारियों के अनुसार, टॉमस गिमेनो 27 अप्रैल को बच्चियों सहित गायब हो गया था. उसने अपनी पूर्व पत्नी को भेजे आखिरी मैसेज में कहा था कि वह अपनी बच्चियों को अब कभी नहीं देख पाएगी.

अपहरण नहीं, Murder था मकसद

आरोपी टॉमस गिमेनो इस बात से नाराज था कि उसकी पूर्व पत्नी किसी अमीर व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी. स्पैनिश जज प्रिसिला एस्पिनोसा गुटेरीज ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा, ‘मौजूदा सबूतों से यह स्पष्ट होता है कि आरोपी केवल बच्चियों को उनकी मां से दूर नहीं करना चाहता था, बल्कि वह उन्हें मारना चाहता था. अपनी पूर्व साथी को अमानवीय पीड़ा देने के लिए उसने सुनियोजित साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया’.

घर पर ही की Daughters की हत्या

पुलिस का कहना है कि टॉमस गिमेनो ने अपहरण के तुरंत बाद यानी 27 अप्रैल को शाम 7.50 से 9 बजे के बीच घर पर ही बच्चियों की हत्या कर दी होगी. इसके बाद उसने उनके शव को अलग -अलग बैग में रखा और समुद्र में फेंक आया. जिस स्पोर्ट्स बैग में पुलिस को ओलिविया का शव बरामद हुआ है उसमें एंकर भी लगा हुआ था. जिसका मतलब है कि आरोपी ने पूरी कोशिश की थी कि लाश कभी ऊपर न आ सके.

CCTV में कैद हुआ आरोपी

जिस रात बच्चियां गायब हुईं थीं, उसी रात गिमेनो सांताक्रूज के मरीना टेनेरिफ में अपनी नाव पर कई बैग लोड करते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था. हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार, आरोपी के साथ बच्चियां नहीं थीं, लेकिन पुलिस को आरोपी की नाव से ऐसे सबूत मिले हैं, जिसने पता चलता है कि वो अपनी बच्चियों को मारने के बाद बैग में भरकर उनकी लाश ले गया था.