Advertisement

कोयलांचल बिश्रामपुर में जबरदस्त मूसलधार बारिश होने से नगर पंचायत बिश्रामपुर परिसर स्विमिंग पूल में तब्दील शिवनंदनपुर में जल जमाव

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/ कोयलांचल में जबरदस्त प्रतिदिन तीन दिनों से दोपहर 3 बजे से लगातार मूसलधार बारिश हो रही है जिससे ग्राम पंचायत से शिवनंदनपुर की अधिकांशतः गलियों में जल निकासी न होने के कारण चल जमा हो रहा है। तो वही इस बारिश ने नगर पंचायत बिश्रामपुर का कार्यालय परिसर स्मिंग पूल का रूप ले लिया है।
जानकारी के अनुसार इस बार समय से पूर्व मानसून सरगुजा संभाग में दस्तक दे दी है। जिसके कारण पूरे कोयलांचल में भी जबरदस्त मूसलधार बारिश प्रतिदिन हो रही है। मुसलदार बारिश दोपहर 3 बजे के बाद प्रतिदिन प्रारंभ होकर रात भर रुक रुक कर हो रही है। जिससे अभी से ही खेतों में पानी भर गया तो नगर से लगे शहरनुमा ग्राम पंचायत शिवनंदन पुर के अधिकांश गलियां जलजमाव के कारण लबालब भर गई है। जल निकासी न होने के कारण जलजमाव हो जा रहा है जिससे लोगों को घरों में पानी भर जा रहे हैं ।इस संबंध में ग्राम पंचायत के महेंद्र गर्ग ने बताया कि राधा कृष्णा मंदिर के पीछे वाली गली नीचे से ऊपर तक जल से लबालब भर गई है पानी लोगों को घरों में खुश रहा है गली के सभी नाली जाम है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई बरहाल पूरे कोयलांचल के ग्रामों में रहने वाले किसानों में लगातार बारिश से प्रसन्नता हो रही है तो वह है शहरी क्षेत्र के रहने वाले लोगों की जलजमाव से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत विश्रामपुर का कार्यालय परिसर स्विमिंग पूल की आकृति ले लिया है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57