छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ उप निर्वाचन 2025 की तैयारी शुरू, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने ली पहली समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के नए सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक ली। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव 2025 की तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025
सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर, 22 मई 2025: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के नव नियुक्त सचिव सुखनाथ अहिरवार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की पहली बैठक ली। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय से संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी शामिल हुए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन 2025 की तैयारियों पर चर्चा हुई। सचिव अहिरवार ने रिक्त पदों, ईवीएम की उपलब्धता, मतपेटियों की संख्या, मतदान केंद्रों की स्थिति, मतपत्र मुद्रण हेतु कागज की उपलब्धता, अमिट स्याही की जरूरत, और स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों में रिक्तियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्वाचन पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम, लॉजिस्टिक सपोर्ट, बूथ लेवल प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। सचिव ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध योजना के पालन और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रति निष्ठा से कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर आयोग के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव प्रणय वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!