Advertisement

छोटी दिवाली आज : जानें यम दीपक जलाने का सही समय, पूजा मुहूर्त, महत्व से लेकर सबकुछ

छोटी दिवाली आज : जानें यम दीपक जलाने का सही समय, पूजा मुहूर्त, महत्व से लेकर सबकुछ

आज छोटी दिवाली है. आज के दिन नरक चतुर्दशी, रूप चौदस, यम दीपम, काली चौदस और हनुमान पूजा का महत्व है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, चित्रा नक्षत्र, प्रीति योग, वणिज करण, शनिवार दिन और पूर्व का दिशाशूल है. आज के दिन का​र्तिक शिवरात्रि भी है. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस नाम से भी जानते हैं. छोटी दिवाली पर शाम के समय में दीपक जलाते हैं

आज मासिक शिवरात्रि पर व्रत रखकर शिव जी की पूजा करते हैं. आज निशिता काल में मासिक शिवरात्रि की पूजा होती है. मासिक शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रात 11:39 पीएम से शुरू है. छोटी दिवाली पर यम दीपक जलाने का समय शाम 05:32 बजे से है. सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल शुरू होता है, उस समय में ही दीपक जलाते हैं. काली चौदस और हनुमान पूजा का मुहूर्त रात 11 बजकर 45 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक है. भद्रा दोपहर 01:57 बजे से देर रात 02:25 बजे तक है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छोटी दिवाली से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो छोटी दिवाली से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन यम के निमित्त दीपदान की परंपरा है। इसके साथ ही लोग इस दिन शरीर पर तेल व उबटन लगाकर स्नान करते हैं। इस दिन से हर तरफ दिवाली की धूम दिखाई देने लगती है। लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाइयां देते हैं।

यम दीपक जलाने का समय: शाम 05:32 बजे से
मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त: रात 11:39 पीएम से 12:32 एएम तक
हनुमान पूजा मुहूर्त: 11 बजकर 45 मिनट से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक
काली चौदस पूजा मुहूर्त: 11:45 बजे से देर रात 12:39 बजे तक

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57