Advertisement

244 करोड़ का विकास कार्यों व भूमि पूजन -मुख्यमंत्री बघेल का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे कलेक्टर एसपी ने स्थल का लिया जायजा



गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 244 करोड़ रु कि विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन के लिए स्थानीय स्नेह मिलन सभा कक्ष एवं परिसर में साफ-सफाई एवं तैयारियां जोर शोर से की जा रही है ।जिसका जायजा लेने जिला कलेक्टर एवं एसपी दोनों स्नेह मिलन पहुंचकर आवश्यक जानकारीया ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार आज 16 जून बुधवार को दोपहर 12 बजे से एसईसीएल बिश्रामपुर स्नेह मिलन भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 244 करोड़ की लागत से लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है । कार्यक्रम की तैयारियों मेंएसईसीएल बिश्रामपुर ,नगर पंचायत बिश्रामपुर, राजस्व विभाग आमला ,साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था कार्य में जुटा हुआ है। जिसका जायजा लेने सूरजपुर कलेक्टर गौरव शर्मा एवं सूरजपुर एसपी राजेश कुकरेजा पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने तैयारियों की जानकारी ली। इस संबंध सूरजपुर एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुखों की उपस्थिति होगी। करोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समाजिक दूरी बनाए रखने के लिए केवल 50 अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।मुख्यमंत्री 12 बजे से 244 करोड़ 40 लाख रुपए के 123 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे साथी जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।इस पूरे तैयारियों में एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार नंद कुमार पांडे, नायब तहसीलदार अमित केरकेटा, पी आर ओ अजीत एक्का, सहित नगर पंचायत बिश्रामपुर के सीएमओ यूफ्रेसिया एक्का, अरविंद यादव, आकाश सिन्हा एसईसीएल के ओवरसियर फिरोज खान , बब्बू सिंह गिल आदि अधिकारी कर्मचारी लगे हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57