छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur news : जन चौपाल में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी गई समस्याएं……..

जन चौपाल में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुनी गई समस्याएं……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में दूर-दराज से पहुंचे 46 लोगों की समस्याएं सुनकर गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियां को निर्देशित किया। जन चौपाल में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम सोहगा निवासी जयप्रकाश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहायता की मांग करते हुए बताया कि घर की आर्थिक  स्थिति ठीक नहीं होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अच्छी पुस्तकें नहीं खरीद पा रहे हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जय प्रकाश को जिला ग्रंथालय का सदस्य बनाने तथा निःशुल्क किताबे उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बतौली विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुवारपारा के अन्तर्गत पहाड़ी कोरवा बस्ती पालिहारपारा के ग्रामीणों ने एक पुलिया की मांग करते हुए बताया कि बरसात के दिनों में आवागमन में भारी समस्या होती है। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को पुलिया निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार जन चौपाल में पहुंचे सभी लोगों के आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही की गई।

जन चौपाल में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर ए.एल. धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार शुक्ला, सहायक कलेक्टर श्वेता सुमन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!