Advertisement

मुख्यमंत्री ने किसान हितग्राहियों से कहा- अब पेड़ काटने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, लगाएं पेड़ और कमाएं लाभ, मुख्यमंत्री को समूह की महिलाओं ने भेंट की गोदना आर्टयुक्त शाल और जैकेट

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को आयोजित वर्चुअल भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम में कई योजनाओं के लाभार्थियों से रू-ब-रु हुए और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए कहा की अब इमारती पेड़ अपने खेतों में लगाने पर उसे काटने के लिए किसी विभाग से अनुमति की जरूरत नही है केवल एक सूचना देना ही काफी है। इसी प्रकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना को विस्तारित करते हुए नया प्रावधान जोड़ा गया है जिसमें पिछले वर्ष किसान ने जिस खेत में धान की खेती की थी उसमें इस वर्ष वृक्षारोपण करने पर 3 वर्ष तक 10-10 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं लाभ कमाए। इस अवसर पर लखनपुर जनपद के गोदना आर्ट प्रशिक्षित समूह की महिलाओं ने गोदना आर्टयुक्त शाल एवं अन्य सामग्री मुख्यमंत्री को भेंट किए ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

समूह की महिलाओं ने बताया कि 30 सदस्यीय महिलाओं ने गोदना आर्ट का प्रशिक्षण लिया है तथा रूरल इण्डस्ट्रीयल पार्क अंतर्गत गोठान से जुड़कर आर्थिक गतिविधि का संचालन कर रहे है। अम्बिकापुर जनपद के ग्राम भिट्ठी कला निवासी  जानकी राजवाडे़ ने बताया कि वह 285 किवंटल गोबर बेचकर 57 हजार 178 रुपए की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की जिसे खेती किसानी में उपयोग करेगी। कालापारा अम्बिकापुर निवासी रामसुंदर राजवाड़े ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि 30690 रुपए का उपयोग 1 एक एकड़ जमीन पर चंदन, आम एवं महोगनी के वृक्षारोपण करने के साथ ही कच्चे मकान की मरम्मत में किया। लुड्रा विकासखण्ड के ग्राम बटवाही निवासी  मधु चैधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत वन विभाग के सहयोग से 4.75 एकड़ भूमि में सागौन और महोगनी का वृक्षारोपण प्रारंभ किया है। अंर्तवर्ती फसल के रुप में पपीता एवं मेहंदी पौधरोपण की भी योजना है। इसी प्रकार अम्बिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम सोहगा के अनिता महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी  रामवती ने बताया कि उनके समूह के 12 सदस्यों द्वारा माॅडल गौठानों में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क अंतर्गत गौठानो से जुड़कर वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के पैकिंग हेतु बोरा निर्माण कर आर्थिक गतिविधि का संचालन किया जा रहा है। प्रगति स्वयं सहायता समूह की कुमारी अंजेला तिग्गा ने बताया कि आदर्श गोठान बटवाही की आठ सदस्यों द्वारा सर्वाधिक 159 किवंटल वर्मी कम्पोस्ट का ब्रिक्री कर 54 हजार रुपए का लाभांश प्राप्त किया हैै।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57