छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : कलेक्टर ने शासन के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप किसानों से धान खरीदी करने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

शासन के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप किसानों से धान खरीदी करने के दिये निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर /23 नवम्बर 2023/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का धान खरीदी के सुचारू संचालन का जायजा लेने विकासखण्ड बलरामपुर के धान खरीदी केन्द्र बरदर पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं, खरीदी पंजी तथा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन काटे गये टोकन की सघनता से जांच की। कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित नोडल अधिकारी को उपार्जन केन्द्र में बेहतर और सुचारू व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका ध्यान रखें।
कलेक्टर एक्का ने धान की गुणवत्ता का अवलोकन किया और नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच भी की। उन्होंने शासन के नियमानुसार धान खरीदी के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्र में किये गये आवश्यक व्यवस्थाओं, पंजीकृत किसानों की संख्या तथा फड़ की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से बारदाने, कांटा-बाट, कम्प्यूटर, नमी मापक यंत्र सहित सभी आवश्यक सामग्री के सत्यापन के संबंध में भी जानकारी ली तथा उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने धान के अवैध परिवहन और भंडारण तथा कोचियों-विचौलियों पर नियंत्रण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर, जिला खाद्य अधिकारी, तहसीलदार, उप पंजीयक सहकारिता विभाग सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले में अब तक 1037.20 क्विंटल धान की खरीदी
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 37 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 48259 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
इसी तारतम्य में जिले में अब तक 5 समितियों में 18 किसानों से कुल 1037.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र चान्दो में 40 क्विंटल, जमड़ी में 104.80, बरदर में 624.80, बरियों में 119.20 तथा विजयनगर में 148.40 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!