छत्तीसगढ़राज्य

हिम्मत कार्यक्रम अंतर्गत थाना मणिपुर के बालिकागृह एवं महिला स्वधार गृह मे आयोजित हुआ प्रशिक्षण सत्र का समापन समारोह…….

हिम्मत कार्यक्रम अंतर्गत थाना मणिपुर के बालिकागृह एवं महिला स्वधार गृह मे आयोजित हुआ प्रशिक्षण सत्र का समापन समारोह।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्त करने चलाया जा रहा प्रशिक्षण शिविर।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान मार्शल आर्ट एवं ताईक्वाँडो के साथ विधिक ज्ञान का दिया गया प्रशिक्षण।
100 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओ ने कार्यक्रम मे शामिल होकर लिया प्रशिक्षण का लाभ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर – शासन की महत्वाकांक्षी योजना हमर बेटी हमर मान के धरातल पर क्रियान्वयन हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा हिम्मत कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं एवं महिलाओ को प्रशिक्षण देकर सशक्त करने के क्रम मे आज दिनांक को मणिपुर थाना अंतर्गत महिला स्वधार गृह एवं बालिकागृह मे चल रहे प्रशिक्षण सत्र का समापन कार्यक्रम आयोजित कर सत्र का समापन किया गया।

समापन समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला द्वारा अपने उदबोधन मे कहा गया कि हिम्मत कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे एक नयी पहल की गई हैं आप सभी की हिम्मत को निखारने का कार्य इस प्रशिक्षण के द्वारा सरगुजा पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं, आप सभी के अन्दर प्रतिभा हैं आप किसी भी काम को करने कि ठान ले तो हर मुश्किल आसान होकर हर मुकाम हासिल किया जा सकता हैं, आपके आत्मविश्वास को बढ़ाना ही सरगुजा पुलिस का मुख्य उद्देश्य हैं आप सभी ने इस प्रशिक्षण के दौरान काफ़ी मेहनत किया हैं जो हम सभी को आज इस समापन समारोह मे आपकी हिम्मत प्रदर्शित भी हो रही हैं


कार्यक्रम के दौरान महिला स्वधार गृह एवं बालिकागृह के बालिकाओं एवं महिलाओ द्वारा मार्शल आर्ट एवं ताईक्वाँडो का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण के उपयोगिता पर भी सार्थक चर्चा की गई, प्रशिक्षण सत्र के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओ को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ साथ विधिक ज्ञान, गुड टच बैड टच, साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट एवं अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगी के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर ऐप डाउनलोड करवाकर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई जिससे बालिकाएं एवं महिलाये स्वयं सुरक्षित होकर आस पास के छात्र छात्राओं के लिए भी मददगार बन सकने मे सक्षम हो सके।

समापन समारोह के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, महिला थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे,थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, बालिकागृह संचालिका मीरा शुक्ला, ब्रम्ह कुमारी से ममता दीदी,बाल संरक्षण अधिकारी मो ताजुद्दीन, मंजू पटेल बालिका गृह अधिक्षिका,कॉउंसलर रुचिका रीमा तिर्की, किरण मिंज, आरती कुजूर एवं महिला स्वधार गृह एवं बालिकागृह के स्टाप कार्यक्रम मे शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!