Advertisement

छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में टीम प्रायोजक बनने 10 मार्च तक किए जा सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में टीम प्रायोजक बनने 10 मार्च तक किए जा सकेंगे आवेदन

11 मार्च को 200 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा व 14 मार्च को ऑक्शन किया जायेग
सीपीएल- टी 20 का लोगो व वेबसाइट हुई लांच

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बिश्रामपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच व अवसर दिलाने, प्रदेश में पेशेवर खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को खेल संस्कृति से जोड़ने, देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में पिछड़े छत्तीसगढ़िया खिलाड़ियों को शीर्ष तक पहुंचाने के उद्देश्य से, सीपीएल- टी20 “छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग” किसी भी संस्था के द्वारा प्रदेश में खेल विकास के लिए कराया जा रहा अब तक का सबसे बड़ा व सार्थक प्रयास है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन व सूरजपुर जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रदेश के प्रत्येक जिलों में गांव-गांव से पिछड़े, आदिवासी, मजदूर, किसान, गरीब, अभाव ग्रसित, प्रतिभाशाली सभी वर्गों के 3200 क्रिकेट खिलाड़ियों को कई प्रतियोगिताओं व कैम्पों के माध्यम से प्रदर्शन के आधार पर चयनकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने लगातार तैयार किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों का चयन ब्लॉक से जिला, जिला से संभाग स्तर पर सम्पन्न कराया जा चुका है। राज्य के लिए चयनित खिलाड़ियों को आई पी एल की तर्ज पर प्रदेश के 8 प्रमुख शहर सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बस्तर के नामों से टीमों का गठन कर प्रतियोगिता 01 से 18 अप्रैल 2021 के मध्य नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कराई जायेगी। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के लिए प्रायोजक व 8 टीमों की फ्रेंचाइजी बनने के लिए 01 मार्च से 10 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे, 11 मार्च को ऑक्शन में शामिल होने वाले 200 खिलाड़ियों की घोषणा की जायेगी तथा 14 मार्च को रायपुर में चयनित खिलाड़ियों का ऑक्शन किया जायेगा, टूर्नामेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए बेवसाइट डबल्यूडबल्यूडबल्यूडॉटवीर स्पोटक्लब डॉटकम जारी की गई है। इस संबंध में प्रवीण जैन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग प्रतियोगिता हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, इस प्रतियोगिता से छत्तीसगढ़ी खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा उठ सकेगा और हमारे प्रदेश के खिलाड़ी भी आई पी एल सहित देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57