छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

कोरर हादसे में घायल बच्चे की मौत, मेकाहारा में चल रहा था इलाज

कांकेर। जिले के कोरर के पास गुरुवार को ट्रक और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत से 7 बच्चों की मौत हुई थी. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम गौतम मंडावी ने भी आज दम तोड़ दिया. उनका इलाज रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा. वहीं ऑटो चालक का अभी इलाज चल रहा है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बताया जा रहा कि गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रेक्चर हुआ था. 4 डाॅक्टरों की निगरानी में छात्र गौतम मंडावी का इलाज चल रहा था. उपचार के दौरान हरसंभव प्रयास करने के बाद भी उनकी जान नहीं बचा सके. इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया था और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए थे.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बीएसएन स्कूल के छात्र थे. आटो में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिसमें से 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 3 बच्चों को एंबुलेंस से मेडिकल हॉस्पिटल कांकेर लाया गया था, जिसमें से 2 बच्चों की मौत हो गई. 1 बच्चे गौतम मंडावी को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं ऑटो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज भी रायपुर में चल रहा. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर डाइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!