छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

राज्य में अब तक कुल 3.28 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

रायपुर. 11 जनवरी 2022 छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में पिछले साल जनवरी में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक दो करोड़ 40 हजार 129 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। इनमें 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 92 लाख 56 हजार 768 नागरिक और 15 से 18 वर्ष के सात लाख 83 हजार 361 किशोर शामिल हैं। दोनों आयु वर्गों में क्रमशः 98 प्रतिशत और 48 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लगाया जा चुका है।

राज्य में कोरोना वैक्सीन की पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज (Precaution Dose) को मिलाकर अब तक (10 जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 28 लाख 33 हजार 787 टीके लगाए गए हैं। यहां 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 27 लाख 70 हजार 691 नागरिकों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में 10 जनवरी से दोनों डोज ले चुके स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। पहले दिन 22 हजार 967 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

 

कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक कुल दस लाख 93 हजार 339, बलौदाबाजार-भाटापारा में 12 लाख 86 हजार 080, बलरामपुर-रामानुजगंज में नौ लाख 38 हजार 668, बस्तर में नौ लाख 47 हजार 231, बेमेतरा में नौ लाख 21 हजार 354, बीजापुर में दो लाख नौ हजार 232, बिलासपुर में 23 लाख 18 हजार 760, दंतेवाड़ा में तीन लाख 55 हजार 115, धमतरी में दस लाख 17 हजार 979, दुर्ग में 22 लाख 38 हजार 248, गरियाबंद में छह लाख 29 हजार 289, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तीन लाख 90 हजार 455, जांजगीर-चांपा में 17 लाख 70 हजार 503 और जशपुर में दस लाख 25 हजार 173 टीके लगाए जा चुके हैं।

 

कबीरधाम जिले में कोरोनारोधी टीके की पहली, दूसरी और प्रिकॉशन डोज को मिलाकर नौ लाख 71 हजार 457, कांकेर में नौ लाख 67 हजार 424, कोंडागांव में छह लाख 94 हजार 517, कोरबा में 13 लाख 88 हजार 363, कोरिया में सात लाख 93 हजार 337, महासमुंद में 16 लाख 84 हजार 768, मुंगेली में सात लाख 275, नारायणपुर में एक लाख तीन हजार 623, रायगढ़ में 24 लाख 49 हजार 819, रायपुर में 33 लाख 94 हजार 520, राजनांदगांव में 21 लाख 11 हजार 165, सुकमा में दो लाख 80 हजार 732, सूरजपुर में नौ लाख 75 हजार 053 तथा सरगुजा में 11 लाख 77 हजार 308 टीके अब तक लगाए गए हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!