छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

20 नग कफ सिरप सहित 1 गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

20 नग कफ सिरप सहित 1 गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-सूरजपुर -पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में बीते शनिवार को थाना प्रतापपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खोरमा में घेराबंदी कर इरफान खान पिता स्वर्गीय मोहम्मद सनवर खान उम्र 22 वर्ष निवासी प्रतापपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली कफ सिरप ऑनरेक्स 20 नग जफ्त किया गया जिसकी बाजार कीमत करीब ₹3000 है। मामले में आरोपी के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, मनोज केरकेट्टा, आरक्षक इंद्रजीत सिंह, अरविंद पांडे, अनिल, अवधेश कुशवाहा व प्रवीण सिंह सक्रिय रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!