छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की

रायपुर : मुख्यमंत्री बने निक्षय मित्र : टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रधानमंत्री के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है | प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है| इन शिविरों में लोगों के की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के साथ ही स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान कीजा रही है | शिविरों में हितग्राहियों को सिकलसेल कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ ही टी.बी. मरीजों को फ़ूड बास्केट भी प्रदान किए जा रहे हैं |

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 दिसम्बर 2023 से की गई है | अब तक प्रदेश में 3 हजार 242 कैंप लगाए जा चुके हैं | अपने जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इन कैम्पों में जाकर हितग्राहियों से मिलकर सिकलसेल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड दिए गए एवं टी.बी. मरीजों को फ़ूड बास्केट वितरित किए गए | अब तक इन शिविरों में 7 लाख से अधिक लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई है साथ ही 1 हजार 325 लोग निक्षय मित्र बन टी.बी. मरीजों की मदद के लिए आगे आएं हैं जिनमें मुख्मंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हैं उन्होंने टीबी रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए लोगों से निक्षय मित्र बनकर आगे आने की अपील की है |

कैम्पों में 5 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी गई | शिविरों में 4 लाख 99 हजार से अधिक की रक्तचाप जाँच, 4 लाख 85 हजार की मधुमेह जाँच, 2 लाख 88 हजार की सिकलसेल जाँच एवं 59 हजार से अधिक की एनसीडी स्क्रीनिंग कर उच्च स्वास्थ्य संस्था रेफर किए गए हैं | विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अब तक 54 हजार 459 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं एवं इन शिविरों में 1 लाख 80 हजार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं |

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!