छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, अरुण साव बोले- ये टारगेट किलिंग है

मोहला मानपुर। जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार को बीजेपी नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का मामला है। इस पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बताया जा रहा है कि 56 साल के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजूराम के घर हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे थे। भाजपा नेता को चार गोलियां लगी हैं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलू पर जांच की जा रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नेता की हत्या मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शहादत हुई है। मोहला मानपुर चौकी में बिरझू तारम की जो हत्या हुआ है। यह भी टारगेट किलिंग है। BJP नेताओं को टारगेट किलिंग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है। अरुण साव ने बताया पूर्व में BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी मोहला – मानपुर के क्षेत्रों में। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैय्या पर है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ताओं की हो रही है टारगेट किलिंग

अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है और खुलेआम मारने काटने की धमकी कांग्रेस नेता के द्वारा पूर्व में दिया गया था। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नही है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दिया गया था। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।

BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है कांग्रेस सरकार

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम करे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गयी थी वही दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दिया गया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, डर के छत्तीसगढ़ को हिंसा की आग में डालने का काम हो रहा है। साव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। राज्य की इस भ्रष्ट सरकार को राज्य में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था स्थापित करने के किये उखाड़ फेंकेगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!