छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने ‘पहुना‘ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री ने ‘पहुना‘ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर/ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय ‘पहुना‘ में भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर उनकी पूजा-अर्चना की। निवास परिसर में जगह-जगह बच्चों ने भगवान श्रीराम को समर्पित आकर्षक रंगोलियां भी बनाई है। इस मौके पर भगवान श्रीराम के बाल रूप की वेशभूषा में 5 वर्षीय बालक तक्षिल त्रिपाठी की मौजूदगी ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम का रूप धारण किए बालक को श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर और लड्डू खिलाकर उनका अपने अधिकारिक निवास में स्वागत किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि अयोध्या में आज भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है और इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुना को दीयों, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। दीयों से सुसज्जित जगमगाता परिसर राममय हो गया है। पहुना में भी भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का यह उत्सव दीपावली की तरह मनाया जा रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!