
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
आज के तनाव भरे युग में, भारतीय कलाएं शांति और सौहार्द फैला सकती हैं : राष्ट्रपति मुर्मू
आज के तनाव भरे युग में, भारतीय कलाएं शांति और सौहार्द फैला सकती हैं : राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज के तनाव और संघर्ष से भरे युग में, भारतीय कलाएं शांति और सौहार्द फैला सकती हैं।.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय कलाएं भी भारत की ‘‘सॉफ्ट पावर’’ का बेहतरीन उदाहरण हैं। राष्ट्रपति ने यहां विज्ञान भवन में साल 2019, 2020 और 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी की फैलोशिप (अकादमी रत्न) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) प्रदान किए।.