ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

सोते वक्त महिला कि उम्र थी 32 साल, जब जागी तो हो चुकी थी 17 की!

नेल्श पिले (Nesh Pillay) नाम की 32 साल की महिला जब सोई थी, तो उसे अपनी ज़िंदगी के बारे में सब कुछ याद था लेकिन नींद से उठते ही उसकी उम्र 17 साल हो चुकी थी. न तो उसे अपनी बेटी के बारे में कुछ याद था, न ही अपनी पुरानी ज़िंदगी के बारे में. 6 साल की बेटी की मां खुद को टीनएजर मान रही थी. मज़े की बात ये है कि वो अपने पार्टनर को भी भूल चुकी थी लेकिन गनीमत ये रही कि उसे एक बार फिर उसी शख्स से प्यार हो गया.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आधी ज़िंदगी ही भूल गई महिला

नेल्श ने जब डॉक्टर को दिखाया तो उनका कहना था कि सिर में लगी पुरानी चोट और कई सर्जरीज़ की वजह से उसकी ये हालत हुई है. वो अपनी पुरानी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा भूल चुकी है, जो सबसे ज़रूरी था. हालांकि उसे थोड़ी-थोड़ी देर के लिए चीज़ें याद भी आती रहती थीं, जिसकी वजह से वो काफी चीज़ें वापस याद कर पाई है. मिररकी रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने पार्टनर को टैक्सी ड्राइवर समझ बैठती है और उसे कई बार याद दिलाना पड़ता है कि वो कौन है. उसे अपनी बेटी के बारे में भी नहीं याद है और वो उसे सिर्फ छोटी बच्ची समझती है. यहां तक कि वो ये भी कहने लगी थी कि बच्चे का ख्याल रखना तो उसे आता ही नहीं है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

एक बार फिर प्यार हुआ, अपने ही पार्टनर से

दिलचस्प बात ये भी रही कि नेल्श को इस पूरी प्रक्रिया में एक बार फिर से अपने ही पार्टनर से प्यार हो गया. वो पुराना सब कुछ भूल चुकी थी, लेकिन उसे अपने पार्टनर के साथ हर चीज़ नई लग रही थी. उसने खुद उसे शादी के लिए प्रपोज़ किया और 20 जनवरी को एक बार फिर अपने पार्टनर के साथ उन्होंने ज़िंदगी शुरू की. उसे अब अपनी ज़िंदगी में कॉफी, एल्कोहॉल और तनाव से दूर रहने के लिए कहा गया है. कई बार उसे सिरदर्द और उल्टी की भी शिकायत होती है. दरअसल 9 साल की उम्र में उसका एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसने नेल्श के दिमाग को प्रभावित किया था.

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!