
अमलीपदर क्षेत्र ग्राम सागड़ा पर एमटी सजनी जगत एवं मितानिनों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को टीका लगाने एवं स्वस्थ रहने की समझाइश दी
रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद/अमलीपदर इकाई ब्लॉक की ग्राम सागडा में गरियाबंद जिला के DC बसन्त कुमार जैन के दिशा निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत सागड़ा संकुल में सभी कोविड 19 टीकाकरण लगवाने हेतु जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई जिसमें
मितानिनों ने टीकाकरण पर जन जागरण रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया उन्होंने लोगों को समझाया की वैक्सीन में कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि सुरक्षित है। आप लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाइए और टीका जरूर लगवाएं। मितानिनों ने तख्ती लेकर नगर में भ्रमण किया। नारे में लिखा था कोरोना दूर भगाना है सभी को टीका लगाना है। मितानिन ने ठाना है सबको टीका लगाना है। मितानिन ने लोगों को छत्तीसगढ़ी भाषा में भी नारे लगाकर जागरुक किया आव हो दीदी आव हो भैया कोरोना टीका लगाव भैया इस अभियान में प्रमुख रूप से शामिल
अखिल भारतीय कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जगत MTश्रीमती सजनी जगत,मितानिन बहने नवीना,अमिका,भानु,लिलेन्द्री, उर्वसी,राधिका,मंजुला,सरस्वती, इन्द्रावती,केकती,तुलसी,मुक्ताबाई,चांदनी,दुरपति,कौशल्या,यामिनी,शोभनी,बुधीबई इनकी उपस्थिति में इस अभियान को संपन्न किया गया।










