Advertisement

स्वास्थ्य केंद्र, जल जीवन मिशन के कार्य, प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं की आमजनों तक पहुंच का जायजा लेने फील्ड पर उतरे कलेक्टर

अंबिकापुर// कलेक्टर विलास भोस्कर बुधवार को जिले में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का आमजनों तक पहुंच सुनिश्चित करने जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ फील्ड पर निकले उन्होंने स्वयं गांवों में लोगों से सीधे बात की। विकासखण्ड उदयपुर के रामनगर पहुंचे कलेक्टर ने सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लेने उप स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर पहुंचकर विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से केंद्र में बेड संख्या, टीकाकरण, उपकरणों एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं एवं बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें एवं संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोस्कर ने ग्राम रामनगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां 9447 मी. के पाईप लाइन कार्य प्रस्तावित है जिसमें से 7249 मी. पाईपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रस्तावित कुल 254 नग कनेक्शन प्का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने प्रस्तावित सभी कार्यों को जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देवगढ़ में रिहन्द नदी पर निर्माणाधीन इंटकवेल एवं एनीकट निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत डबरी निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा रोजगार सहायक से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम सानीबर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बसन्ती बाई के निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उचित मूल्य दुकान में अव्यवस्था पर खाद्य अधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री भोस्कर ने ग्राम सायर के शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण का अवलोकन किया। उन्होंने यहां राशन वितरण में वितरकों की कमी की वजह से लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए जिला खाद्य अधिकारी को फोन कर तत्काल व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लोगो को अधिक इंतेजार ना करना पड़े इसका ध्यान रखें। उन्होंने इस दौरान उपस्थित हितग्राहियों से भी बात की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57