ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG VIDHANSABHA : भाजपा नेताओं की टार्गेट किलिंग के मुद्दे पर विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्षी विधायकों ने शून्यकाल के दौरान टार्गेट किलिंग का मुद्दा उठाया. भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर ने बस्तर में भाजपा नेताओं की टार्गेट किलिंग का आरोप लगाया. साथ ही, राज्य सरकार पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाया. इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा कराने की मांग रखी. जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बस्तर में पिछले कुछ समय में भाजपा के कई नेताओं की हत्या के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जोरदार नोंकझोंक हुई. विपक्ष के नेता राज्य सरकार पर हमलावर रहे. सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी भाजपा नेताओं पर हमला बोला. इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा और सदन की कार्यवाही बाधित हुई. इसे देखते हुए आसंदी ने कार्यवाही स्थगित कर दी.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!