52 परियों का आनंद लेते 10 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े

परियों का आनंद लेते10 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़
आज विश्रामपुर पुलिस ने जुआ खेलते10 जुआड़ियान को धर दबोचा इनके पास 19870/- रूपये जप्त कर कार्यवाही की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के सोमवार आज थाना प्रभारी विश्रामपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सतपता में एक घर के बरामदे में बिजली बल्ब की रौशनी में कुछ जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 10 जुआडियो क्रमश: संजय कुमार निवासी नवापारा, दिनेश कुमार निवासी कुरूंवा. घनश्याम राजवाड़े निवासी गिरवरगंज . अमर सिंह निवासी चोपड़ा कॉलोनी . कृष्णा राजवाड़े निवासी सतपता . धर्मवीर टोप्पो निवासी जेलपारा . शिव कुमार गोंड़ निवासी कमलपुर . भुनेश्वर राजवाड़े निवासी पचिरा . रवि राजवाड़े निवासी गिरवरगंज . दीपक कुमार को हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 19870/- रूपये बरामद कर अपराध क्रमांक 101/21 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, एएसआई एल.पी.गुप्ता, सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक मोहम्मद अकरम, बिसुनराम पैंकरा, राकेश यादव, संजय राजपूत व देवनंदन राजवाड़े सक्रिय रहे।