देशब्रेकिंग न्यूज़विश्व

भारत सरकार द्वारा विश्व समुदाय से प्राप्त कोविड-19 से जुड़ी सामग्रियों को राज्यों और केन्द्र – शासित प्रदेशों को कारगर ढंग से आवंटित और वितरित करना जारी है

अब तक 2933 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 2429 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 2951 वेंटिलेटर / बाई पैप / सी पैप, 3 लाख से अधिक रेमडेसिविर की खुराक वितरित

अब तक 2933 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 2429 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 2951 वेंटिलेटर / बाई पैप / सी पैप, 3 लाख से अधिक रेमडेसिविर की खुराक वितरित

वैश्विक महामारी के खिलाफ सहयोगात्मक और सामुहिक लड़ाई में, भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से विभिन्न देशों / संगठनों की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दान और सहायता के रूप में कोविड–19 से संबंधित राहत चिकित्सा सामग्रियां और उपकरण प्राप्त हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कोविड–19 महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में भारत सरकार सबसे आगे है।

अब तक 2933 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 2429 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 2951 वेंटिलेटर / बाई पैप  / सी पैप,  3 लाख  से अधिक रेमडेसिविर की खुराकें वितरित की जा चुकी हैं।

6 मई, 2021 को प्राप्त प्रमुख सामग्रियों में शामिल हैं:

  1. न्यूजीलैंड
  • ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के 12 इकाइयों में से प्रत्येक के 6 बक्से (72)
  1. यूनाइटेड किंगडम
  • 20 बक्सोंमें बंद सिलेंडर 46.6 लीटर (375)
  1. जर्मनी
  • 1 चलंत (मोबाइल) ऑक्सीजन संयंत्र –पहली खेप
  1. नीदरलैंड
  • वेंटिलेटर: (450)
  • ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर : (100)

6 मई, 2021 तक प्राप्त सभी सामग्रियों को कारगर ढंग से आवंटित किया गया है और राज्यों / संस्थानों को तुरंत भेज दिया गया है। यह कवायद जारी है।

सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एस वी आर्य वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सहित विदेशों से प्राप्त कोविड-19 से संबंधित उपकरणों के बारे में बताते हैं और इन उपकरणों को कोविड के रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

[डीडी न्यूज का ट्विटर लिंक

:https://twitter.com/DDNewslive/status/1390604996077576193?s=08]

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में उपयोग में लाई जा रही एक इन्फ्यूजन पंप की तस्वीर

एम्स मंगलगिरि, आंध्र प्रदेश में प्राप्त की जा रही रेमडिसिविर की तस्वीर

एम्स, नागपुर के प्रोफेसर अमोल दुबे नेसमय पर ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की मदद पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय दानकर्ताओं को धन्यवाद दिया, जिसकी वजह से कई जरूरतमंद रोगियों की बहुत जरूरी चिकित्सीय देखरेख हो सकी है।

[डीडी न्यूज का ट्विटर लिंक:https://twitter.com/DDNewslive/status/1390605705384693762?s=08]

 

डीआरडीओ के केन्द्रों में उपयोग में लाये जाने के लिए तैयार की रही जर्मन ऑक्सीजन जनरल प्लांट की तस्वीरें

भारत सरकार ने भारत द्वारा प्राप्त सहायता सामग्रियों के कारगर एवं शीघ्र आवंटन और वितरण के लिए एक व्यवस्थित तंत्र तैयार किया है। विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर बिना किसी देरी के सामानों की निकासी और उसके वितरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नियमित रूप से इसकी व्यापक निगरानी की जा रही है। यह तृतीयक देखभाल के संस्थानों और 31 राज्यों /केन्द्र – शासित प्रदेशों के चिकित्सा की अवसंरचना का पूरक बनने में मदद करेगा और अस्पताल में भर्ती हुए कोविड – 19 के रोगियों के त्वरित और कारगर नैदानिक ​​प्रबंधन के लिए उनकी नैदानिक ​​प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा।

कोविड से जुड़ी विदेशी राहत सामग्रियों की प्राप्ति और उनके आवंटन में समन्वय के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल 2021 से काम करना शुरू कर दिया है। 2 मई, 2021 से स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक मानक संचालन प्रक्रिया को तैयार कर और उसे कार्यान्वित किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!