रायपुर

235 सफाई कामगारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड व श्रम कार्ड बनाकर दिए

रायपुर । नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 6 कार्यालय परिसर में बुधवार को नियमित एवं प्लेसमेंट स्थापना के सफाई कामगारों के स्वास्थ्य सुरक्षा हितार्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं श्रम कार्यालय के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सफाई कामगारों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु नाक कान गला चर्म, नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सक डॉक्टर जागेश वर्मा, नेत्र सहायक  रितु विश्वास, स्टाफ नर्स तरुणा सिन्हा, एमपीडब्ल्यू प्रीतम कुमार निर्मलकर , आयुष्मान कार्ड के लिए शेख सिकंदर, श्रम कार्ड रवि गिलहरे ने ड्यूटी पर रहकर अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 235 सफाई कामगारों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर चिकित्सकों ने उन्हें जीवन में स्वस्थ रहने उपयोगी चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां दीं। 64 सफाई कामगारों ने नेत्र परीक्षण करवाया। 58 सफाई कामगारों का बाह्य चिकित्सा दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में पात्रता अनुसार 8 सफाई कामगारों को श्रम  कार्ड एवं 20 सफाई कामगारों को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिये गये। एमएमयू में 85  सफाई कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी क्रम में नियमित एवं प्लेसमेन्ट सफाई कामगारों के स्वास्थ्य सुरक्षा हितार्थ नगर पालिक निगम जोन जोन 7 में 19 जनवरी, जोन 8 में 20, जोन 9 में 23, जोन 10 में 24 को निर्धारित दोपहर 12 से 3 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सफाई कामगारों की स्वास्थ्य सुरक्षा हितार्थ लगाया जायेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!