Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 : ईट भट्टा और ऑइल मिल के श्रमिकों को किया गया मतदान के लिए जागरूक

लोकसभा निर्वाचन 2024 : ईट भट्टा और ऑइल मिल के श्रमिकों को किया गया मतदान के लिए जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

धमतरी// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश और सीईओ जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले का हर वर्ग अपने-अपने स्तर पर लोकसभा चुनाव के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान हेतु लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में श्रम विभाग के तहत जिले में अर्जुनी स्थित पीबीएस ऑइल मिल और ग्राम भोयना स्थित ईंट भट्ठे में कार्यरत 300 से अधिक श्रमिकों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नारे एवं स्लोगन भी प्रदर्शित किये गये।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन संस्थानों में आसपास के गांवों से आए श्रमिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को लोकतंत्र के पर्व में अवश्य भाग लेने कहें। साथ ही मतदान के लिए श्रमिकों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं सहित मतदान के दिन अवकाश एवं वेतन नहीं काटे जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में श्रम कल्याण अधिकारी श्री सत्यनारायण अनंत एवं श्रम निरीक्षक श्री जगदीश नेटी सहित संस्थान के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57