छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुरव्यापार

अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो भारत रत्न एम.एस.स्वामीनाथन के रिपोर्ट

अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो भारत रत्न एम.एस.स्वामीनाथन के रिपोर्ट

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो भारत रत्न एम.एस.स्वामीनाथन के रिपोर्ट अनुसार एम.एस.पी. को लीगल गारंटी देंगे साथ ही फसलों की व्यापक खरीदी भी करेंगे। भारत जोडो न्याय यात्रा के अम्बिकापुर की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और यात्रा के जननायक राहुल गांधी ने मंच से कांग्रेस की इस पहली गारंटी की घोषणा की है।

खचाखच भरे कलाकेन्द्र मैदान में आये नागरिकों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि केन्द्र में सरकार बनने पर पूरे देश में जाति जनगणना भी कराई जायेगी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश पर इस समय आर्थिक और सामाजिक अन्याय हावी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की 73 प्रतिशत आबादी पिछडों, दलितों और आदिवासियों की है, लेकिन देखा जाये तो प्रशासन, मैनेजमेंट, व्यवसाय, मीडिया के उच्च शिखरों पर उनकी भागीदारी निरंक है। यह वर्ग या तो कॉंट्रेक्ट लेबर है या, मनरेगा का मजदूर। इस वर्ग को भागीदारी का न्याय दिलाने के लिये जाति जनगणना के एक्स रे की आवश्यकता है। जाति जानगणना के आंकडों के माध्यम से ही इस वर्ग की भागीदारी के लिये क्रॉतीकारी कदम उठाये जा सकते हैं। अम्बिकापुर की सभा में उन्होंने वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना अवश्य होगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने नरेन्द्र मोदी पर तगडा प्रहार किया। उन्होंने मोदीजी को संबोधित करते हुए कहा कि आप चाय बेचो लेकिन देश मत बेचो। उन्होंने कहा कि मोदी तोडफोड की राजनिति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में गारंटी शब्द की उन्होंने हमारी नकल की है। उन्होंने कभी भी अपने कहे वायदों को पूरा नहीं किया। 2014 में उन्होंने झूठ बोला, 2019 में उन्होंने झूठ बोला, अब वो गारंटी-गारंटी बोल रहे हैं। वो झूठों के सरदार हैं। सत्ता में आने के बाद मोदी ने जनता का खून चूसा है और अपने पूजिपति मित्रों को लाभ पहॅंचाया है। उन्होंने जनता से आवाहन किया कि खून चूसने वालों के झांसे में मत आईये। मोदी आपके मताधिकार को छीन कर देश में लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करना चाहते हैं। उनके लिये उनका मैं महत्वपूर्ण है। हर तानाशाह ऐसा ही करता है। उन्होंन कहा कि कांग्रेस देश के गरीबों, किसानों, श्रमिकों और समाज के हर कमजोर वर्ग की पार्टी है।

सभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी कन्हैया कुमार ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर कहा कि हम हारे नहीं हमें हराया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में भारत जोडो न्याय यात्रा एक और आजादी की लडाई लड रहा है। राहुल गांधी इसके नायक हैं और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता न्याय योद्धा है। भारत जोडो न्याय यात्रा की इस सभा को पी0सी0सी0 चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएससिंहदेव, ने भी संबोधित किया।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!