छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

ओबीसी महासभा सरगुजा संभाग ने महामहिम राज्यपाल को अन्य पिछड़ा वर्ग के विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा

ओबीसी महासभा सरगुजा संभाग ने महामहिम राज्यपाल को अन्य पिछड़ा वर्ग के विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के सरगुजा प्रवास में ओबीसी महासभा का प्रतिनिधिमंडल भेंट करके उनके प्रथम सरगुजा प्रवास पर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया एवं ओबीसी समाज से जुड़े हुए कई विषयों पर चर्चा करते हुए ओबीसी को केंद्र के समान छत्तीसगढ़ राज्य में भी 27 परसेंट आरक्षण, शासकीय सेवाओं में पिछड़ा वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण ,आगामी जनगणना में ओबीसी का भी पृथक से वर्गवार जनगणना कराया जावे,

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वन अधिकार पट्टा भी अन्य पिछड़ा वर्ग को प्रदान किया जावे ,बरगाह एवं हलवाई जाति को केंद्र की पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किया जावे ,प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं ब्लाक मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं छात्राओं के लिए छात्रावास प्रारंभ कराया जावे, मंडल कमीशन की समस्त अनुशंसा को लागू कराया जावे एवं अन्य मांगों से संबंधित पत्र माननीय राज्यपाल को सौंपा उन्होंने इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया को लागू करने के लिए निवेदन किया गयाl

इस दौरान ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष मनीष दीपक साहू,  सुरेंद्र साहू जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा सरगुजा, यशोदा साहू, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुजीत साहू, आनन्द सिंह यादव एवं पवन राम यादव  प्रदेश अध्यक्ष बरगाह समाज , सुख लाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बरगाह समाज,  राम लाल यादव प्रदेश सचिव बरगाह समाज ,बाबूलाल यादव जिला सचिव सूरजपुर संप्रभु राम यादव ,कार्तिक यादव ,प्रभु नारायण यादव ,उमेश यादव व ओबीसी महासभा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेl

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!