Advertisement

CG NEWS : शिक्षकों द्वारा लोगों को मतदान हेतु दिया गया न्योता

CG NEWS : शिक्षकों द्वारा लोगों को मतदान हेतु दिया गया न्योता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सूरजपुर के निर्देश पर संकुल कन्या विश्रामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर के मस्जिद गली, इतवारी बाजार, तालाब पारा, गुरुद्वारा रोड, भातूपारा, बंचरपारा, मेन मार्केट,कुंजनगर में झारपारा, अवरा डुग्गू , शक्ति नगरएवं नगर पंचायत बिश्रामपुर में चोपड़ा एवं माइन्स कॉलोनी में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अलग-अलग दल बनाकर लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान में कोई भी मतदाता छुटे नहीं, इस तर्ज पर प्रत्येक घर पर घर के वयस्क सदस्यों से मतदान हेतु अनुरोध किया गया और उन्हें उनके एक वोट के महत्व को समझाया गया। जिसकी मॉनिटरिंग संकुल सामान्य में गौरी शंकर पांडेय ने किया और समय-समय पर सभी दलों के साथ मौजूद रहे।
मतदान हेतु आमजनों को प्रेरित करने में शिक्षक वीरेंद्र पैकरा,मुबारक अली, लक्ष्मीनिया एक्का, मनीषा लकड़ा, नमीता निगम, संजू ,वंदना तिवारी, यासमीन, शशि लता सिंह ,रेखा दोहरे, वंदना श्रीवास्तव संगीता गुप्ता तृप्ति तिवारी आशा तिवारी संजीदा रीता ठाकुर शशि वादन पटेल लुसी ग्रेस बखला, संजू नापित, कमला मिंज, पूनम चौहान,शबनम अंसारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57