छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

विधायक की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं की ABVP कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट : फिर जमकर हुई राजनीति

बिलासपुर। तखतपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का स्थापना दिवस चल रहा था, इसी दौरान इलाके में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम कर रहे कांग्रेस के नेताओं और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर में घुसकर कांग्रेस नेताओं ने एक कार्यकर्ता की पिटाई कर दी, जिससे नाराज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर तखतपुर थाने का घेराव कर दिया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

हुआ यूं कि तखतपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना के 25 साल पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी थी। तभी दोपहर में उसी मोहल्ले में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी था। संसदीय सचिव और क्षेत्रीय विधायक डॉ. रश्मि सिंह इलाके के कांग्रेस नेताओं और समर्थक के साथ जनसंपर्क पर निकली थीं। इस दौरान उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर को खुला देखा और खुद विधायक सिंह और कार्यकर्ता स्कूल के अंदर जाने लगे। तभी ABVP के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गेट से बाहर रोकने की कोशिश की।

आरोप है कि सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. रश्मि सिंह बिना आमंत्रण के सरस्वती शिशु मंदिर में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य से रजिस्टर दिखाने को कहा और कार्यक्रम की जानकारी लेने लगी। वे बिना सूचना के कार्यक्रम करने और अनुमति नहीं लेने की बात कहने लगीं। तभी कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय के साथ ही सुनील जांगड़े और राजबीर हुरा ने मिलकर कार्यकर्ता अभिषेक पांडेय के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जमकर हुआ विवाद और धक्का-मुक्की

इस घटना के बाद ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उग्र हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक और पुलिस की मौजूदगी में कांग्रस नेताओं ने कार्यकर्ता के साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट किया। इससे नाराज ABVP पदाधिकारी और कार्यकर्ता हंगामा मचाने लगे। उन्होंने घटना की जानकारी भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को दी। देखते ही देखते वहां भाजपा नेताओं की भीड़ भी जुट गई।

ABVP ने विरोध में निकाली रैली

भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय मामले की सूचना पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित वहां पहुंचगईं। फिर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई मारपीट के विरोध में सरस्वती शिशु मंदिर से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए सभी थाना पहुंचे। यहां उन्होंने मारपीट करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच करने की बात कही, तब आक्रोश भड़क गया और पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोषियों पर केस दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात और भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए थाने में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया ।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!