Advertisement

चोरी की घटनाओं पर लगे अंकुश, एसपी से मिली कांग्रेस नेत्री दीप्ति स्वाई

चोरी की घटनाओं पर लगे अंकुश, एसपी से मिली कांग्रेस नेत्री दीप्ति स्वाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर- एसईसीएल कॉलोनी सहित ग्राम शिवनंदनपुर एवं आसपास के रहवासी क्षेत्र में गत दो माह से लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर आज सूरजपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वाई ने सूरजपुर पुलिस अधीक्षक एम आर आहीरे से मुलाकात कर ज्ञापन सोपा
श्रीमती दीप्ति स्वाई ने इस दिशा में ध्यान आकर्षण करवाते हुए कहा कि 2 माह से क्षेत्र में तकरीबन 20 से अधिक घरों एवं दुकानों का ताला चोरों द्वारा तोड़ा गया है और कई जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, साथ ही कई जगह कुछ न मिलने पर केवल नुकसान किया गया है। पुलिस द्वारा कुछ मामलों पर अपराध दर्ज किया जाता है और बाकी मामलों पर शिकायत लेकर प्रार्थी को आश्वासन देकर थाने से भेज दिया जाता है। यही वजह है कि इतनी चोरी की घटनाएं होने के बावजूद एफ आई आर की संख्या कम है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पुलिस की रात्रि गस्त भी ना के बराबर होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठते हैं।यही वजह है की क्षेत्रवासी खुद को असुरक्षित एवं भयभीत महसूस कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष द्वारा पत्र में पुलिस अधीक्षक से इस दिशा में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है साथ हि नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि यदि इस दिशा में उचित कार्रवाई और अंकुश नहीं लगता है तो आगामी भविष्य में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस दिशा में उचित पहल की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57