गरियाबंदछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

राजीव गोद ग्राम कुल्हाडीघाट में 21 मई को शहादत दिवस पर राजीव गांधी को याद करने पहुचेंगे कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता

राजीव गोद ग्राम कुल्हाडीघाट में 21 मई को शहादत दिवस पर राजीव गांधी को याद करने पहुचेंगे कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86


कुल्हाडीघाट के ग्रामीणों को है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का है इंतजार

गरियाबंद – 21 मई रविवार को कुल्हाडीघाट में पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी की शहादत दिवस मनाई जायेगी जिसकी तैयारी में एक दिन पहले ग्रामीण लगे हुये दिखाई दिये, 38 वर्ष पहले देश के प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी इस गांव कुल्हाडीघाट में पहुचे थे लगभग एक घंटा कमार जनजातियों के बीच राजीव गांधी एवं श्रीमती सोनिया गांधी ने रूककर उनके रहन सहन, जीवन शैली को बडी नजदीक से देखा था और कमार जनजाति के विकास के लिए अनेक योजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किया गया था जिसके फलस्वरूप कमार जनजाति के लोगो के जीवन स्तर में काफी बदलाव तो आया है कुल्हाडीघाट मुख्यालय में विकास भी हुआ है लेकिन इसके आश्रित ग्रामों में आज तक मूलभूत सुविधाए नही पहुच पाई है। ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट के सरपंच धनमोति सोरी, पूर्व सरपंच बनसिंह सोरी, दामोदर मरकाम, कंवलसिंह नेताम, रामबाई नेताम, बजारूराम सोरी, सहदराम, पीलसाय सोरी ने बताया कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी श्रीमती सोनिया गांधी 14 जुलाई 1985 को कुल्हाडीघाट पहुचे थे,एक घंटा रूक कर कमार जनजातियो के जीवन स्तर आदिवासी संस्कृति को समझने के लिए उनके परम्परागत व्यवसाय बांस बर्तन व उनके घर कंद मूल की सब्जी खाया था इसकी यादे यहां के पुराने लोगों के जेहन में अभी भी जिंदा है,

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजीव गांधी के निधन के बाद शहादत दिवस पर होता है विशाल कार्यक्रम का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से कुल्हाडीघाट के कमार जनजाति के लोगो को भारी लगाव देखने को मिलता है और राजीव गांधी के निधन के बाद इस गांव में राजीव जी के प्रतिमा स्थापित कर बकायदा हर वर्ष 21 मई शहादत दिवस पर कांग्रेस द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का है कुल्हाडीघाट के कमार जनजाति के लोगो को इंतजार

सरपंच धनमोतिन बाई सोरी सहित ग्रामीणों ने कहा कुल्हाडीघाट की जनता मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का इंतजार कर रहे है दो बार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का कुल्हाडीघाट आने का कार्यक्रम भी तय हुआ लेकिन किसी कारणवश स्थगित हो गया था,

आज कुल्हाडीघाट पहुंचेंगे कांग्रेस के नेता

राजीव गांधी शहादत दिवस के अवसर पर आज 21 मई को कुल्हाड़ीघाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष भावसिंह साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय नेताम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेंगे,

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!