छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बेटियों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता लाने, बेटे-बेटियों के बीच असमानता को दूर करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार का गौरव होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।
बघेल ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परम्परा और बहन, बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा है कि बेटियां खूब पढें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपने साकार करें और घर-परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने। राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!