Advertisement

प्रधान पाठक संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त संचालक दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

प्रधान पाठक संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त संचालक दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – प्रधान पाठक संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त संचालक दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के प्रदेश संयोजक त्रिभुवन वैष्णव एवं बसंत कौशिक ने अपने बयान में कहा कि राज्य स्तरीय (प्रशिक्षित स्नातकोत्तर प्राथमिक प्रधानपाठक एवं शिक्षक ई संवर्ग के वरिष्ठता सूची जो संचानालय रायपुर द्वारा जारी किया गया हैं, उसमें नव पदोन्नत प्राथमिक प्रधानपाठकों को शामिल नहीं किया गया हैैं, जोकि शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति राजपत्र 2019 के नियमों का पालन नहीं किया गया हैं। राजपत्र के अनुसूची-दो (नियम 6) के सरल क्रमांक 22 व्याख्याता भर्ती पदोन्नति में साफ उल्लेखित हैं कि कुल पदों के 50% सीधी भर्ती से तथा 50% पदोन्नति से भरा जाएगा, पदोन्नति के कुल पदों में से 50% पदों को ई संवर्ग के पदोन्नति से तथा 50% पदों को ई एलबी संवर्ग से भरे जाएंगे।
हम सब को ज्ञात हैं कि प्रधानपाठक प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक ये पद पूर्णतः ई संवर्ग के पद हैं, इसलिये नव पदोन्नत प्राथमिक प्रधानपाठको को वरिष्ठता के लिए ई संवर्ग के साथ ही शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन उन्हें व्याख्याता के पदोन्नति हेतु जारी ई संवर्ग वरिष्ठता सूची से पृथक रखा गया हैं, जो कि शासन के द्वारा बनाया गया शिक्षक भर्ती एवं पदोन्नति राजपत्र का नियमों का पालन नहीं हुआ हैं। इस सम्बंध मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन वैष्णव एवं बसंत कौशिक, कमलेश सिंह बिसेन, अशोक कुमार ध्रुव, अनिल जांगड़े, शिवकुमार ध्रुव ने आज संयुक्त संचालक दुर्ग के समक्ष दावा आपत्ति प्रस्तुत किया गया। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी समय में लोक शिक्षण संचनालय रायपुर को ज्ञापन एवं बातचीत किया जाएगा। यहां भी यदि समाधान नहीं निकला तो न्यायालय जाने के लिए समस्त प्रधान पाठक बाध्य होंगे, ऐसा बयान दोनों प्रदेश संयोजक त्रिभुवन वैष्णव एवं बसंत कौशिक ने अपने बयान में कहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57