Advertisement

30 वर्षों तक अपने देवा कार्यों से सबका प्रिय बनी सिस्टर जसिंता के विदाई पर सभी हुए भाउक

30 वर्षों तक अपने देवा कार्यों से सबका प्रिय बनी सिस्टर जसिंता के विदाई पर सभी हुए भाउक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – एसईसीएल बिश्रामपुर के केंद्रीय चिकित्सालय में 30 वर्षों तक मरीजों का सेवा करने वाले सिस्टर जसिंता की सेवानिवृत्ति के पश्चात चिकित्सालय परिवार ने गमगीन माहौल में द विदाई दी।
इस अवसर पर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉ वी एन सिंह ने कहा कि किसी भी चिकित्सालय का सफलता में वहां कार्यरत सिस्ट्रो का मुख्य भूमिका होती है ।डॉक्टर तो केवल मरीज कि बीमारी देखकर उसे पूरा देखभाल करने का काम सिस्ट्रो के हाथ में सौंप देता, जहां सिस्टर मां और बहन के रूप में मरीज को नियमित सेवा करती है। सिस्टर जसिंता की सेवा कार्य वास्तव में प्रशंसनीय है । जसिंता जी ने अपने 30 वर्षों की सेवा कार्य में सभी बातों का पूरा ध्यान रखा । चिकित्सालय के सिस्ट्रो को बहुत प्यार से समझाते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराने का मार्गदर्शन करते आती रही हैं। आज उनकी विदाई पर हम सब काफी दुखित हैं। उनके कार्यों का हमेशा हम सब याद रखेंगे, साथ ही हम सब प्रसन्न भी है कि वे पूर्णत:स्वस्थ रहकर सेवा निवृत हुई है ।भविष्य में ईश्वर इन्हें स्वस्थ एवं खुश रखें ।
उक्त अवसर पर अपने सेवा निर्विति पर भावुक होते हुए 30 वर्षों का सेवा कार्य का उल्लेख करते हुए चिकित्सालय परिवार के सदस्यों से उस बात के लिए क्षमा मांगी कि यदि 30 वर्षों के सेवा कार्य में किसी बात से जाने अंजाने में भूल हुई हो या गलती हुई हो उन्हे माफ कर दे । उन्होंने कहा कि हमें इन 30 वर्षों में सभी ने सहयोग, प्रेम ,आदर एवं सम्मान दिया इसके लिए चिकित्सालय परिवार के सदस्यों के प्रति कृतज्ञ हूं।
विदाई समारोह में चिकित्सालय के सभी नर्स एवम स्टाफ सदस्यों ने भाऊक माहौल में स्वागत करते हुए स्वागत गीत गया एवं सामूहिक भोजन के पश्चात विदाई दी।स्वागत करने वालों में डॉक्टर वी एन सिंह ,डॉक्टर बी प्रधान,डॉक्टर निरंजन कुमार ,डॉक्टर सरिता टोप्पो ,डॉक्टर संगीता महंत ,डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ,डॉक्टर सतपाल जोहले,डॉक्टर वीर भारत सिंह,डॉक्टर हरिकेश सिंह ,डॉक्टर मोनिका वाल्टर ,रेचल वर्गिश,बिना सहजी ,मार्ग्रेट मनोज ,लिली कारकेट्टा,जसिंता कुजूर ,फेला इक्का ,बिमला बरवा विद्या चरन ,क्लारा कांति कुजूर,सबीना बेसरा,रोसालिया डुंगडुंग सुधा टोप्पो,रेनू टोप्पो,जयमनी मिंज,नीलम कुजूर आदि शामिल थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57