Advertisement

तलवार एवं सबल के बल पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को धमकाने वाले पांचो आरोपी गिरफ्तार

तलवार एवं सबल के बल पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को धमकाने वाले पांचो आरोपी गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर – तलवार के नोक पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मीयो को धमकाकर ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करने एवं चोरी करने के आरोप में फरार 5 आरोपियों को विश्रामपुर पुलिस ने धर दबोचने में सफलता पाई है।
जानकारी के अनुसार पिछले 31 मई की रात्रि 1:30 बजे आरोपी विमल राजवाड़े और नान बाऊ राजवाड़े आ शिव नारायण राजवाड़े तालाब पारा शिवनंदनपुर 19 वर्ष, राहुल साहनी आ सुशील साहनी निवासी शिवनंदनपुर उम्र 19 वर्ष तथा तीन अन्य नाबालिक आरोपियों ने एससीसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के कूमदा 7/8 खदान में सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए खदान में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर को खोलकर पलट दिया एवं अन्य सामान चोरी करते हुए चलते बने ।आरोपियों ने इसकी शिकायत पुलिस को किए जाने पर देख लेने की धमकी दी। विश्रामपुर पुलिस ने प्रार्थी अजीत राम पिता सबरन राम निवासी करवा थाना जयनगर की शिकायत पर मुख्य आरोपी विमल राज और नान बाऊ एवं राहुल साहनी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 395 ,397 भारतीय दंड संहिता तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उनके तीन अन्य औपचारी आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है। इन दिनों क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण सिंह की सक्रियता से चोरों के खिलाफ निरंतर मुहिम चलाई जा रही है जिससे पुलिस कार्रवाई भी हो रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57