Advertisement

श्रमिक संगठन एचएमएस ने सिविल विभाग द्वारा मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में भर्राशाही करने कि शिकायत सीएमडी बिलासपुर से की है

श्रमिक संगठन एचएमएस ने सिविल विभाग द्वारा मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में भर्राशाही करने कि शिकायत सीएमडी बिलासपुर से की है

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/बिश्रामपुर -श्रमिक संगठन एचएमएस के नेता परमजीत सिंह पम्मे ने अध्यक्ष प्रबंध निदेशक एस.ई.सी.एल. बिलासपुर को पत्र लिख कर विश्रामपुर क्षेत्र में सिविल विभाग द्वारा कल्याण कारी कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओ की जांच कि मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2022 23 में बिश्रामपुर क्षेत्र में चल रहें डिसेन्ट कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई हैं, कुछ कॉलोनीयों में कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं उसके बाद भी सिविल विभाग द्वारा ठेकेदार से मिली भगत कर कोल इंडिया कम्पनी को भारी नुकसान पहुंचा ठेकेदार को आरी (संसोधित प्राकलंन) सहित पूर्ण भूगतान कर दिया गया है, जिसके सम्बंध में कई बार सिकायत करने के बाद आज तलक भी कोई कार्य पूर्ण नहीं कराया गया हैं।

ओवरसीयर की शह पर पुराने खिड़की, दरवाजा ,पाइप ठेकेदार बेच कर कि दोहरी कमाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ओवरसियर ,ठेकेदार से मिलिभगती कर जिन आवासों में डिसेन्ट कार्य चल रहा था उन आवासों से निकले पुराने दरवाजे, खिड़कियां व सिंटेक्स टंकिया बेच कर लाखों रूपयें कि कमाई
कि गई हैं, साथ ही मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दिये गये दिशा निर्देश की घजिया उडा कंपनी के आवास में बेजा कब्जा कर रह रहें हैं तथा कार्य कराये जा रहें हैं।

स्टाफ ऑफिसर सिविल ठेकेदार को पहुंचा रहे हैं लाभ
एसएमएस नेता ने आगे उल्लेख किया है कि 7 जून2024 को क्षेत्रीय प्रबंधन को पत्र के द्वारा सिविल कार्यों से संबंधित वर्ष 2024 में चल रहे कार्यों की जानकारी चाही गई व वर्क एवॉर्ड, की कॉपी उपलब्ध कराई गई हैं। दिनांक 01 जून 2024 को रिपेयरिंग एवं मरम्मत जलापूर्ति प्रतिदिन आदि कार्यों का वर्क एवॉर्ड होने के बाद भी आज तक कार्य शुरू नहीं कराया गया हैं, न ही स्टॉप ऑफिसर सिविल द्वारा कोई क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक करयी गई हैं, जिससे ऐसा लगता हैं क्षेत्रीय सिविल विभाग क्षेत्रीय कल्याण समिति को नजर अंदाज कर अपनी मनमानी कर ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहें हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57