देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मुंबई। देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा फिर से धमकीबाजों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार कपिल से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप चौधरी को पश्चिम बंगाल से दबोच लिया और मुंबई लेकर आई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मामले की शुरुआत तब हुई जब आरोपी ने कपिल शर्मा के एक करीबी को फोन कर कहा कि अगर उसकी फिरौती की मांग पूरी नहीं हुई तो कपिल शर्मा की हत्या कर दी जाएगी।

इस सूचना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और तेजी से ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 30 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फिलहाल क्राइम ब्रांच उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस धमकी के पीछे की असली मंशा और किसी बड़े गैंग का हाथ होने की संभावना को खंगाला जा सके।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली थी। गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया था कि कपिल शर्मा को फोन किया गया था लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया, जिसके बाद कैफे पर गोलीबारी की गई। पोस्ट में यहां तक लिखा गया कि अगर अब भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो अगली कार्रवाई सीधे मुंबई में होगी।

Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!