छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : राज्य में अब तक लक्ष्य का लगभग तीन चौथाई 12.33 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण : पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल में सर्वाधिक 94 प्रतिशत तक संग्रहण पूर्ण

छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान अब तक 12 लाख 33 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 16 लाख 71 हजार 700 मानक बोरा का 74 प्रतिशत है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 493 करोड़ रूपए से अधिक हैं। अब तक पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल में लक्ष्य का सर्वाधिक 94 प्रतिशत तक संग्रहण पूर्ण कर लिया गया है।
राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत सर्वाधिक 86 प्रतिशत तक तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। यहां वनमंडलवार दक्षिण कोण्डागांव में 60 प्रतिशत, केशकाल में 72 प्रतिशत, नारायणपुर में 66 प्रतिशत, पूर्व भानुप्रतापपुर में 94 प्रतिशत, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 92 प्रतिशत और कांकेर में लगभग 89 प्रतिशत तक संग्रहण कर लिया गया है। इसी तरह राज्य में अब तक वनवृत्त वार जगदलपुर के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा तथा जगदलपुर वन मंडलों में 78 प्रतिशत तक तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।
वनवृत्त दुर्ग के अंतर्गत राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद तथा कवर्धा वनमंडलों में 80 प्रतिशत और वनवृत्त रायपुर के अंतर्गत धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद तथा बलौदाबाजार वनमंडलों में 79 प्रतिशत तक तेंदूपत्ता का संग्रहण कर लिया गया है। वनवृत्त बिलासपुर के अंतर्गत बिलासपुर, मरवाही, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, धरमजयगढ़, कोरबा तथा कटघोरा वनमंडलों में 78 प्रतिशत और सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत जशपुर, मनेन्द्रगढ़, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर तथा सूरजपुर में 53 प्रतिशत तक तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!