छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

सरगुजा में गांधीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नारकोटिक्स इंजेक्शन व सिरफ जब्त, दो गिरफ्तार

गांधीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन व सिरफ की तस्करी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मादक पदार्थ जब्त

अंबिकापुर, 09 मई 2025|वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के सख्त दिशा-निर्देशों के पालन में गांधीनगर पुलिस ने नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन व सिरफ की तस्करी के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

🔹 पहला मामला:
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर निवासी पंकज गुप्ता (36 वर्ष) के किराये के मकान में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। आरोपी के कब्जे से 1725 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन, 310 नग नारकोटिक सिरफ, ₹36,950 नकद और 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त इंजेक्शन और सिरफ की कीमत लगभग 19 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 22(सी) के तहत अपराध क्रमांक 276/25 दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

🔹 दूसरा मामला:
गांधीनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चठिरमा बैरियर के पास एक स्कूटी सवार युवक अनिल गुप्ता (28 वर्ष) को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा। उसके बैग की तलाशी लेने पर 20 नग Onerex Codeine Syrup बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह वाणिज्यिक मात्रा में नशीली सिरफ का अवैध परिवहन कर रहा था। स्कूटी समेत माल जब्त कर NDPS एक्ट की धारा 22(सी) के तहत अपराध क्रमांक 277/25 पंजीबद्ध किया गया।

🔸 पूरे मामले में पूछताछ जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

🛡️ टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, एएसआई विपिन तिवारी, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय, विकास सिंह, ऋषभ सिंह, धीरज सिंह, कसमुद्दीन अंसारी, सैनिक अनिल साहू व रौशन गुप्ता।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!