Advertisement

प्रधानमंत्री की मन की बात शिवनंदनपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर सुनी

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़/भाजयुमो के प्रदेश आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवनंदनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष पवन बर्मन जी के नेतृत्व में शिवनंदनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले कमलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्पडेस्क लगाकर लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक किया गया। तथा उनकी सहायता की गई‌। साथ ही हेल्पडेस्क के माध्यम से युवाओं को कोविड-19 का पहला व दूसरा डोस भी लगवाया। जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीन को लेकर अलग-अलग प्रकार की भ्रांतियां फैलाई हुई है।जिसके कारण लोग वैक्सीन लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे। जबकि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसे लगवाने से किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है। इसे दर्शाने के लिए युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मन व मंडल महामंत्री शांतनु सिंह चौहान ने स्वयं टीका लगवाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही बताया कि युवा मोर्चा के सभी साथी मिलकर ग्रामीण इलाकों में जाएंगे और लोगों के बीच फैले हुए भ्रांति को दूर करने का प्रयास करेंगे। इस अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनी बग्गा, जिला मंत्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवेश रॉय, जिला शासकीय स्वाध्याय मंडल विवेक अग्रवाल, मंडल महामंत्री शांतनु सिंह चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णपाल, मित्तल पांडे, विनय बछाड़, सनी मिश्रा, गोलू बग्गा, अनुराग सिंह, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57