Advertisement

जनदर्शन में कलेक्टर ने आम नागरिकों की सुनी समस्याएं

जनदर्शन में कलेक्टर ने आम नागरिकों की सुनी समस्याएं!

अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं अवगत हुए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। आज जनदर्शन में कुल 43 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम बुदेली के ग्रामवासियों ने बुदेली से करप तक सड़क मरम्मत एवं नल जल टंकी की मरम्मत और बुदेली-करप महानदी पुल का जीर्णोद्धार की मांग, ग्राम पोड़गांव के ग्रामीणों द्वारा नवीन शाला भवन की मांग और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोडगांव मे भौतिक शास्त्र विषय के लिए शिक्षक, ग्राम मांडरादाह के किसानों द्वारा रायपुर-विशाखापट्नम के बीच रोड़ निर्माण में लापरवाही के कारण फसल को नुकसान पहुंचने, ग्राम जेपरा के संरपच द्वारा राशन दुकान के संचालक को हटाने, ग्राम इरेचुवा के ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की मांग सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रेषित किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आयोजित होता है, जिसमें जिले के आम नागरिक कलेक्टर के समक्ष अपनी मांग एवं समस्याएं रख सकते हैं।
जनदर्शन में मिली चन्दूराम को तत्काल राहत, कलेक्टर ने दिया श्रवण यंत्र
कलेक्टर जनदर्शन में आज सिरसिदा निवासी 75 वर्षीय श्री चन्दूराम विश्वकर्मा द्वारा अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। उनके आवेदन पर कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल चन्दूराम को श्रवण यंत्र प्रदाय किया। श्रवण यंत्र पाकर चन्दूराम अत्यंत प्रसन्न होकर कहा कि अब मुझे सुनाई दे रहा है। उन्होंने शासन को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं थी कि इतनी जल्दी मेरी समस्या का समाधान हो जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57