Advertisement

Delhi Metro Stations Renamed: पीतमपुरा, प्रशांत विहार और हैदरपुर बादली मोड़ के नए नाम का ऐलान

दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, CM रेखा गुप्ता ने राज कलश यात्रा में किया ऐलान

रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में निकाली जा रही पवित्र राज कलश यात्रा रविवार को दिल्ली के हैदरपुर पहुँची। हजारों किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर आई यह यात्रा पूरे राष्ट्र में “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सशक्त संदेश देती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस यात्रा में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि—
“रेजांग ला युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुरू की गई यह पवित्र यात्रा दिल्ली पहुँचना अपने आप में एक गौरवपूर्ण क्षण है। यह यात्रा राष्ट्र को एकजुट करने वाली अदम्य भावना का प्रतीक है।”


तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • पीतमपुरा मेट्रो स्टेशनमधुबन चौक
  • प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशनउत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार
  • हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशनहैदरपुर गाँव

सीएम के अनुसार, यह फैसला स्थानीय पहचान, बेहतर गाइडेंस और परिवहन सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


सड़क चौड़ीकरण और अंडरपास का काम तेज़

रेखा गुप्ता ने बताया कि मैक्स अस्पताल रोड को चौड़ा करने और अंडरपास बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। हैदरपुर गाँव को उन्होंने “विकसित दिल्ली की नई पहचान” बताते हुए कहा कि परंपरा का सम्मान करते हुए आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।


हैदरपुर गाँव के लिए गौरव का क्षण

मुख्यमंत्री ने कहा—
“हैदरपुर गाँव की धरती आज स्वयं को धन्य मानती है कि वीर शहीदों की पावन स्मृति यहाँ पहुँची है। यह यात्रा राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा देती है।”


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47