Advertisement

अम्बिकापुर में 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू, 39 लाख क्विंटल का लक्ष्य — प्रशासन ने की तैयारी पूरी

अम्बिकापुर: 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू, प्रशासन ने पूरी की तैयारी — 39 लाख क्विंटल लक्ष्य निर्धारित

अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में किसानों से 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा समुचित तैयारी पूरी कर ली गई है ताकि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

वर्तमान में समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल को देखते हुए जिले के सभी 54 धान उपार्जन केंद्रों के लिए नवीन धान खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की जा चुकी है। आगामी 13 नवम्बर को सभी उपार्जन केंद्रों में ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा, ताकि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या का सामना न करना पड़े।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले में 1 अतिसंवेदनशील और 23 संवेदनशील उपार्जन केंद्र चिन्हांकित किए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल और निगरानी दलों का गठन भी पूर्ण कर लिया गया है।

प्रत्येक केंद्र में मापक यंत्र, तौल कांटा, बारदाने, कंप्यूटर प्रणाली, इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस वर्ष जिले को 39,02,190 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

कलेक्टर विलास भोसकर ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित उपार्जन केंद्रों में ही धान विक्रय करें और विक्रय से पहले अपने पंजीयन एवं टोकन की जानकारी सत्यापित कर लें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित ढंग से अपना धान विक्रय करें।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57