Advertisement

अम्बिकापुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी, बीएलओ को घर-घर सर्वे के निर्देश

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी, बीएलओ को घर-घर सर्वेक्षण के निर्देश

अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2025। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) का कार्य प्रगति पर है। मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन एवं त्रुटिरहित संधारण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी प्रपत्रों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी बीएलओ (BLO) को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा मृत, स्थानांतरित या दोहराव प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वेक्षण कर प्राप्त गणना प्रपत्रों को ‘बीएलओ ऐप’ के माध्यम से अपलोड करें। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टियां करने से कार्य अधिक पारदर्शी, तेज़ और त्रुटिहीन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में गणना प्रपत्र वितरण एवं सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम अद्यतन मतदाता सूची में शामिल हो

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57